Indore News : तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने जब्त किये 16 महंगे मोबाइल

Indore News : तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने जब्त किये 16 महंगे मोबाइल

Indore News : इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में छात्र के साथ मोबाइल लूट करने वाले दो आरोपी को भवरकुआँ पुलिस ने गिरफ्तार किया है, खास बात ये है कि दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने अब तक 16 मोबाइल बरामद किये हैं पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कई लूट की वारदातों की जानकारी भी मिल सकती है जिसकी बारीकी से पूछताछ पुलिस कर रही है,पकड़े गए आरोपियों के साथ एक नाबालिग भी गिरफ्तार हुआ है जो कि हुई मोबाइल लूट की वारदात में आरोपियों के साथ था।

स्टूडेंट्स को ज्यादा बनाते तह निशाना 

मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया आरोपी छात्रों और सुनसान इलाकों में घूमने वालों को निशाना बनाते थे । भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव के मुताबिक थाना क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे कई छात्र इलाके के हॉस्टल में रहते हैं और उन्हीं छात्रों को आरोपियों द्वारा निशाना बनाया जाता है। पकड़े गए दोनों आरोपी निखिल और नकुल सिंह चावड़ा निवासी वृंदावन कॉलोनी वह आदित्य राठौर निवासी बाणगंगा के साथ एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है

आरोपियों के पास से 16 मोबाइल बरामद

पुलिस के मुताबिक पिछले एक माह में आरोपियों द्वारा भंवरकुआं, एरोड्रम, छत्रीपुरा सहित कई जगह मोबाइल स्नेचिंग की घटना की वारदात को भी अंजाम दिया गया है आरोपियों के पास से 16 मोबाइल बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस दोनों से अन्य वारदातों के विषय में भी पूछताछ  कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”860455171″]

[dgv_vimeo_video id=”860455220″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews