Indore News : ठगों ने बुजुर्ग महिला के साथ नए तरीके से की ठगी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Indore News : ठगों ने बुजुर्ग महिला के साथ नए तरीके से की ठगी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Indore News : इंदौर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रकाश नमकीन पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला से अज्ञात ठगों ने ठगी की वारदात को अंजाम देते हुए बुजुर्ग महिला से उनके आभूषण ठग लिए वारदात को लेकर इलाके के एडिशनल डीसीपी ने हुई घटना का विवरण देते हुए आरोपियों की तलाश सर गर्मी से करना बताया है।

यह है मामला

बता दें कि पुलिस ने बताया कि आगे चेकिंग चल रही है और इतनी कीमती जेवर पहनकर आप आगे ना जाएं मेरे पास भी कुछ रुपए हैं जिन्होंने एक रुमाल में रख कर आपके बेग में रख लो इलाक़ा पार होने के बाद सुरक्षित आप के जेवर आपको और मेरे रुपए मुझे मिल जाएंगे और फिर हम अपने अपने रास्ते हो लेंगे यह बात एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने इंदौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई ठगी की वारदात में होना बताई है।

जिम्मेदार अधिकारी ने पूरी घटना में मुकदमा दर्ज होने की बात कहते हुए शहर में लगे सीसीटीवी की मदद से जल्द अपराधियों तक पहुंचेंगे इसका विश्वास दिलाते एक अपील आमजन से की है कि चेकिंग के नाम पर होने वाली इस तरह की ठगी की घटना से होशियार रहना चाहिए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844208197″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews