Indore News : आज इंदौर रच रहा इतिहास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मॉनिटरिंग में बारिश के बीच 11 लाख पौधरोपण शुरू, गृहमंत्री शाह भी होंगे शामिल

Indore News : आज सुबह 6 बजे से बीएसएफ रेवती रेंज पर इंदौर में एक विशेष कार्यक्रम के तहत रिकॉर्ड 11 लाख पौधे लगाने का महाअभियान शुरू हुआ। इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की जा रही है।
Indore News : आज इंदौर रच रहा इतिहास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मॉनिटरिंग में बारिश के बीच 11 लाख पौधरोपण शुरू, गृहमंत्री शाह भी होंगे शामिल

Indore News : रविवार 14 जुलाई यानी आज इंदौर में एक विशेष कार्यक्रम के तहत रिकॉर्ड 11 लाख पौधे लगाने का महाअभियान शुरू हुआ। दरअसल इस अभियान का शुभारंभ सुबह 6 बजे बीएसएफ रेवती रेंज पर हुआ। इस ऐतिहासिक पहल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने शुभ मुहूर्त में पौधारोपण किया। इसके साथ ही कार्यक्रम से पहले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधिवत पूजापाठ किया।

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे

दरअसल रविवार को 50 हजार से अधिक लोग एकत्रित होकर इस महा पौधारोपण अभियान में शामिल होंगे और विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। बता दें कि इस आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। अमित शाह प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी करेंगे, जो इस कार्यक्रम को और भी विशेष बना देगा।

[dgv_vimeo_video id=”983757034″]

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग

इस महा अभियान के तहत इंदौर ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक पहल में इंदौर के हजारों निवासियों ने भाग लिया, जो अपने शहर को हरियाली से भरपूर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की निगरानी

वहीं गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कंसल्टेंट निश्चल बारोट ने जानकारी दी कि यह अभियान शनिवार शाम 7 बजे से शुरू होकर चौबीस घंटे तक चलेगा। सुबह 6 बजे से पौधारोपण की काउंटिंग शुरू हो गई है। इससे पहले का रिकॉर्ड 9 लाख 26 हजार पौधों का था। जैसे ही इस संख्या को पार किया जाएगा, रिकॉर्ड होल्डर का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। हालांकि, वास्तविक संख्या बाद में प्रदान की जाएगी।

डिजिटल काउंटिंग और वॉलेंटियर्स का योगदान

जानकारी के अनुसार इस अभियान में पौधों की डिजिटल काउंटिंग की जा रही है। 300 वॉलेंटियर डिजिटल एप के माध्यम से हर लाइन पर काउंट कर रहे हैं और इसका डेटा कंट्रोल रूम में लगातार अपडेट हो रहा है। जिस गति से पौधारोपण चल रहा है, उम्मीद है कि आज शाम 5 बजे तक 11 लाख का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews