
Indore News : इंदौर में चार माह के गुरिश को इलाज के लिए दिल्ली रवाना किया गया है इसके लिए चोइथराम हॉस्पिटल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयर लिफ्ट कर उसे दिल्ली मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है। इस मासूम बच्चे के दिल में जन्म से दो छेद हैं, लेकिन निमोनिया होने से स्थिति गंभीर हो गई है। जिसके बाद कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने रेडक्रॉस और संस्थाओं की मदद से एयर एंबुलेंस से उसे दिल्ली भेजा।
यह है मामला
इंदौर में फिर एक बेहतर काम हुआ और इस बेहतर काम को लेकर कलेक्टर के साथ-साथ संस्था के नयन ने जानकारी देते हुए इस नेक काम मे अपना योगदान देने वालो की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है दरअसल गुरिश महू कैंप में लांस नायक दिनेश का बेटा है जनवरी में जन्म के कुछ दिन बाद पता चला कि बच्चे को कंजेनाइटल हार्ट डिजीज है और उसके दिल में दो बड़े छेद हैं।
[dgv_vimeo_video id=”824805393″]
महू मिलिट्री हॉस्पिटल से उसे 20 दिन पहले चोइथराम हॉस्पिटल रेफर किया था पैसों के अभाव में इलाज नहीं होने पर प्रशासन के साथ ही सामाजिक संगठनों से मदद मांगी गई,जिसके बाद मदद के लिए लोग ऐसे आगे आए की कुछ ही दिनों में जरूरत से ज्यादा पैसे इकठ्ठा हो गए।सामाजिक एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी दी,और सहयोग के लिए कलेक्टर इलैयाराजा सहित तमाम दानदाताओं को धन्यवाद दिया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”824805934″]
