Indore News : ATM में मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 57 कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 57 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं जिनसे पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है।
indore news

Indore News : इंदौर के लसूडिया थाना पुलिस ने मदद के बहाने एटीएम (ATM) कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे आए आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में एटीएम बदलकर ठगी की वारदात कर चुके है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस को 57 एटीएम कार्ड मिले हैं जिनसे पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

लसुड़िया थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। आरोपित एटीएम बूथ के बाहर मदद के नाम पर एटीएम बदल लेते थे जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के हत्थे आए आरोपी के नाम रामलोचन पिता रवि किरण पांडे निवासी सतना और नागेंद्र पिता राम आश्रय पांडे निवासी भदोही है। आरोपियों से 57 एटीएम कार्ड मिले है। आरोपियों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में वारदात करना कबूला है।

two miscreants cheat atm card

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जिसमे कई वारदातो के खुलासे होने की उम्मीद है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1020561787″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews