Indore News : 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब इस बिंदु पर काम कर रही है। कि आरोपी इंदौर में नशीला पदार्थ किसको देते थे। और अब तक कितने लोगों को दिया है।
indore

Indore News : इंदौर के गांधीनगर थाने में डेढ़ लाख रुपए की कीमत की एमडी जप्त करते हुए पुलिस गांधीनगर ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए गांधीनगर एसीपी रुबीना मेजबानी ने घटना का होना और एमडी ड्रग्स के साथ आरोपियों का पकड़े जाना बताया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान नशीला पदार्थ मुंबई से लाना कबूल किया है।

क्या है पूरा मामला

ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर पुलिस अवैध नशीला पदार्थ खरीदने और बेचने वालों पर अंकुश लगाने के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर के गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास से 28 ग्राम एमडी मिली जो आरोपियों ने मुम्बई से लाना कुबूल किया है। पुलिस थाना गांधी नगर को ये सफलता उस समय मिली जब क्राइम ब्रांच द्वारा सूचना दी गई कि इस तरह के आरोपी आएंगे सूचना मिलने पर चैकिंग में रोककर दो पहिया वाहन पर सवार आरोपियों को रोककर तलाशी लगाई तब उनसे एमडी मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ की और एमडी का लाना मुम्बई से बताया गया। अब पुलिस आरोपियों के दिए गए बयानों के आधार आगे जांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”944434770″]

आरोपियों को लेकर एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी एमडी का एक अपराध दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब इस बिंदु पर काम कर रही है। कि आरोपी इंदौर में नशीला पदार्थ किसको देते थे। और अब तक कितने लोगों को दिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews