Indore News : नशे की लत को पूरा करने के लिए बन गया वाहन चोर, पुलिस ने भेजा जेल

Indore News : नशे की लत को पूरा करने के लिए बन गया वाहन चोर, पुलिस ने भेजा जेल

Indore News : उच्च शिक्षा प्राप्त बीटेक किया हुआ एक वाहन चोर ग्वालटोली पुलिस के हत्थे चढ़ा है और पुलिस अधिकारी की मानें तो अपने नशे की लत पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस की पकड़ में तब आया जब वह चोरी के एक वाहन को ठिकाने लगाने जा रहा था पकड़े गए चोर से पुलिस ने अभी तक तीन वाहन जप्त किए हैं।

यह है मामला

बता दें कि थाना क्षेत्र ग्वालटोली में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर एक विशेष टीम का गठन किया गया मुखबिरो साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की मदद भी लेते हुए एक पढ़े-लिखे चोर को पुलिस ने तीन वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।

चोरी के वाहन के साथ पकड़ा गया फिरोज गांधी नगर निवासी आरोपी बीटेक पास आउट है और एप्स के माध्यम से चोरी की गई गाड़ियों के दस्तावेज हूबहू असली जैसे कागज बनाकर ग्राहकों को बेचता था पकड़े गए चोर से ओर भी चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836237413″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews