
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में दो पहिया वाहनों की चोरी रोकने का नाम नहीं ले रही है लेकिन आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई भी संबंधित थानों में की जा रही है और वाहन सहित आरोपी भी पकड़े जा रहे है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि तुकोगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो सुनसान जगहों पर टू व्हीलर वाहन चोरी कर अपने घर पर जमा कर लेता था वही पुलिस ने आरोपी शुभम कोरी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है जिसने शेल्बी हॉस्पिटल के पास से एक एक्टिवा चोरी की थी जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है वही पकड़े गए आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ में खुलासा हुआ है की पहले भी आरोपी द्वारा दो टु व्हीलर वाहन चोरी करना कुबूल किया है।
वहीं पुलिस ने अब तक आरोपी से तीन टू व्हीलर वाहन जब्त कर लिए है आरोपी शुभम नशे का आदि है और अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता था बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”995367152″]
