
Indore News : इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एलआईजी चौराहे पर देर रात युवकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बतया जा रहा है कि युवती पर कमेंट करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। और इसी के चलते एक युवक की दूसरे युवक ने लात-घूंसे से पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बाइक सवार युवक ने कार में बैठी युवती को कुछ कमेंट किया था। जिससे नाराज कर सवार युवक ने बाइक सवार को ओवरटेक कर रोका और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”929544599″]
वही पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में फिलहाल दोनों ही पक्षों में से किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। अगर शिकायत आती तो कार्रवाई की जाएगी। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच करने की बात भी पुलिस कह रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”929544369″]
