
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 7 सितंबर की सुबह द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में आग लगने की घटना सामने आई थी। थाना क्षेत्र के ही रहने वाले सिद्धार्थ चौधरी द्वारा अपनी कार में आग लगाने की शिकायत थाना द्वारकापुरी में दर्ज कराई गई थी। गाड़ी में हुई आगजनी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खांगले और एक आरोपी नज़र आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस घटना को करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो फरियादी और आरोपी दोनों पुराने परिचित और साथ में काम करने वाले ही निकले पकड़े। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
यह है मामला
बता दें कि द्वारकापुरी पुलिस ने इलाके में सिद्धार्थ चौहान की कार में आग लगाने के मामले में आरोपी राजा यादव और उसके साथी प्रकाश को गिरफ़्तार किया है। बताया जा रहा है कि राजा यादव ने ही गुरुवार को सिद्धार्थ की कार में आग लगा दी थी। पुलिस से मिली जानकारी में पता चला कि सिद्धार्थ के भाई ने आरोपी राजा यादव से 5 हजार रुपये उधार का लेनदेन था। इसके चलते उन्होंने कार में आग लगाई।
[dgv_vimeo_video id=”863584718″]

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि द्वारकापुरी इलाके में कार में हुई आगजनी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है साथ ही यह भी खुलासा किया कि फरियादी और आरोपी दोनों पहले साथ मिलकर काम करते थे। और फिर फरियादी द्वारा रुपए नहीं दिए जाने के एवज में गुस्साए पार्टनर ने फरियादी की कार में आग लगा दी। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”863584909″]
