
Indore News : इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के शगुन आर्केट में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया और उसके सिर पर तेजाब डालकर फरार हो गया। विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राण घातक हमले का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी पति अपनी पत्नी को शराब पीकर मारता पीटता था। मारपीट से परेशान पत्नी अपने मायके चली गई थी। कुछ समय पहले भी पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। आरोपी पति ने योजना बनाकर अपनी पत्नी को मायके से वापस इंदौर अपने ऑफिस पर बुलाया और कहा कि बैठकर बात करेंगे।
आरोपी पति ने पत्नी को ऑफिस की छत पर ले गया जहाँ पति ने पत्नी के चेहरे पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार किए और उसके सिर पर एसिड डाल दिया और फरार हो गया। पीड़ित पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राण घातक हमले का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”953088324″]
