
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर नशे का कारोबार करने और नशा करने वालों का गढ़ बनती जा रही है, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में बीती रात एक नशेड़ी और उसकी पत्नी ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जब इन्हें समझाने पहुंचे तो नशेडी और उसकी पत्नी ने पुलिस कर्मियों से झूमा झटकी करने लगे इस पूरे उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
एडीशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के अनुसार बीती रात एम वाय अस्पताल परिसर में इमरान नामक युवक और उसकी पत्नी अमरीन और एक अन्य दंपत्ति रवि और उसकी पत्नी आपस में विवाद कर रहे थे। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जब इन लोगों को समझाने पहुंचे तो उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ झूमा झटकी करने लगे।
[dgv_vimeo_video id=”951057177″]
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी उत्पाद मचाने वालों पर शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”951058205″]
