Indore News : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर महिला से ठगी, ऐसे बिछाया था जाल

पीड़ित महिला ने थाना मल्हारगंज की सायबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
indore news

Indore News : क्रिप्टो करेंसी में रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी अभी भी जारी है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रकम दोगुनी करने के नाम पर 46 हजार रुपए की ठगी का एक मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाना मल्हारगंज की सायबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इंदौर के थाना मल्हारगंज क्षेत्र में रहने वाली आवेदिका रीति जैन के टेलीग्राम पर 26 अप्रैल 2024 को Avishekdutta@gmail.com तथा Alicesmonmai@gmail.com से एक लिंक आई थी। आवेदिका द्वारा लिंक पर क्लिक कर एक टेलीग्राम ग्रुप ज्वाईन किया गया था। ग्रुप के सभी सदस्यों को 7 टास्क प्रतिदिन दिये जाते थे। जिसमें 3 टास्क को पूरा करके स्क्रीनशॉट टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर करना होता था। टास्क पूरा करने पर प्रत्येक टास्क के हिसाब से क्रिप्टो करेंसी दी जाती थी, जो कि उनके स्वयं के ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर दिखती थी, जिसे वह स्क्रीनशॉट के माध्यम से आवेदिका को भेजते थे। स्क्रीनशॉट शेयर करने के साथ ही वह कहते थे कि इस पैसे (क्रिप्टो करेंसी) को रीइन्वेस्ट करने को कहते थे, जिससे की वह बहुत कम समय में 2 से 3 गुना रिटर्न देन का वादा करते थे।

आवेदिका द्वारा उनके कहे अनुसार टास्क से कमाई हुई करेसी को रीइन्वेस्ट करने के लिये अनुमति दी गई जिसके पश्चात् अनावेदक द्वारा आवेदिका को तीन गुना प्रॉफिट दिखाते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया। फिर कहा गया कि यह पैसा (क्रिप्टो करेंसी) आप जब तक नही निकाल सकते जब तक कुछ बडा अमाउण्ट आप इनवेस्ट नही करते। इस पर आवेदिका द्वारा अलग-अलग हिस्सों मे कुल 46,000/- रूपये उनके बताये एकाउण्ट में ट्रांसफर कर दिये गये। इस पर आवेदिका द्वारा उनसे प्रॉफिट देने के कहा गया किन्तु अनावेदक द्वारा यह कहा गया कि आपका क्रिप्टो एकाउण्ट अभी भी फ्रीज है आपको अनफ्रीज कराने के लिये 30,000/- रूपये और जमा करने पडेंगे। जिस पर आवेदिका को धोखाधड़ी की शंका हुई और उसने निकटतम थाने मल्हारगंज की सायबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”953604254″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews