Indore News : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Indore News : इंदौर में एक बार फिर महिला ने परिवारिक विवाद के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और महिला की खुदकुशी मामले में पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। महिला के आत्महत्या का सही कारण पुलिस जांच के बाद सामने आएगा। हालांकि जांच अधिकारी ने इतना जरूर कहा कि मृतका और उसके पति का पुराना कोई विवाद है और कोर्ट में केस चल रहा है।

यह है मामला

तिलकनगर थाना के बख्तावर राम नगर में रहने वाली 35 साल की महिला ने स्वयं को खत्म कर लिया महिला ने फांसी खुद के घर मे लगाई जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल लाया गया है। जब पुलिस से इसकी जानकारी ली गई तो जांच अधिकारी ने महिला की जानकारी देते हुए बताया कि पति से विवाद पुराना बताया गया है कोर्ट में केस भी चल रहा है।

फिलहाल महिला द्वारा कोई सुसाइट नोट लिखा गया या नही इस बात की छानबीन भी अभी पुलिस करने में लगी है। आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार महिला का पति रेलवे में टीटी है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”826613178″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews