Indore News : नौकरी करने वाली महिला के साथ कमीशन के नाम पर हुई धोखाधडी, पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते को किया फ्रीज

फरियादिया द्वारा रूपये बैंक खाते में डालने के लिये कहा तो आरोपी द्वारा बताया गया कि उनकी फर्म अमेरिका में है, जिसमें आपका 59,000/- टैक्स लगेगा। आप यह राशि जमा कर देंगी तब यह राशि आपके बैंक खाते में निकासी कर दी जावेगी। इस पर फरियादिया को शक हुआ, तो उसने टैक्स के 59,000/- रूपये जमा करने से मना दिया।
indore police

Indore News : इंदौर के थाना तेजाजी नगर की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है, जिसमें फरियादी द्वारा आनलाईन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। सायबर हेल्प डेस्क जोन-1 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का बैंक खाता फ्रीज किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पुष्प विहार श्रीधाम लिम्बोदी इन्दौर निवासी फरियादिया जो कि सिमरोल में पोलेट्री फार्म में नौकरी करती है, जिनको दिनांक 10 मार्च 2024 को व्हाट्सएप पर वर्क फ्राम होम पर कार्य करने के लिये एक लिंक प्राप्त हुई, जिसको फरियादिया द्वारा ज्वाईन करने पर एमेजोन जैसा एप खुला, जिसमें उन्हें टास्क पूरा करने तथा उसमें रिटर्न प्राप्त होने की जानकारी दी गई, जिस पर फरियादिया द्वारा पहली बार में 210 रूपये का इनवेस्ट कर टास्क पूरा किया। जिसमें 480 रूपये कमीशन सहित एप में ही प्राप्त हुए। उसके बाद फरियादिया को 6 टाक्स पूरा करने को कहा गया तथा फरियादिया द्वारा पूर्व में कमीशन प्राप्त होने पर विश्वास कर टास्क पूरा करने हेतु पहली बार में 8000, रूपये उसके बाद 12000, फिर 25,000 इस तरह अलग-अलग कर रूपये उधार लेकर फरियादिया द्वारा कुल 01,08,700/- रूपये टास्क को पूरा करने में इनवेस्ट किये गये जिस पर एप में अभी भी कमीशन सहित कुल 2,39,000/- रूपये दिख रहे है।

फरियादिया द्वारा रूपये बैंक खाते में डालने के लिये कहा तो आरोपी द्वारा बताया गया कि उनकी फर्म अमेरिका में है, जिसमें आपका 59,000/- टैक्स लगेगा। आप यह राशि जमा कर देंगी तब यह राशि आपके बैंक खाते में निकासी कर दी जावेगी। इस पर फरियादिया को शक हुआ, तो उसने टैक्स के 59,000/- रूपये जमा करने से मना दिया। उसके बाद उसके फरियादिया को टेलीग्राम पर पिंकी गुप्ता नाम से मैसेज आये तथा टास्क में जीते पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया गया। इस एवज में एक टास्क दिया गया कि आपको हमारा एक ट्रांजेक्शन करना होगा तथा दिनांक 12 जून 2024 को फरियादिया के HDFC बैंक खाते में 48,000/- रूपये प्राप्त हुए। जिसे फरियादिया ने बताये गये बैंक एकाउण्ट में ट्रांसफर कर दिये। उसके बाद बैंक द्वारा ट्रांजेक्शन के संबंध में चर्चा की गई। तब फरियादिया ने सायबर हेल्प डेस्क जोन-1 में संपर्क किया। सायबर हेल्प डेस्क जोन-1 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल पीड़िता की एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई तथा सस्पेक्टेड के बैंक खाता को तत्काल फ्रीज कराया गया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”962520975″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews