Indore News : थाने के हवालात में युवक ने जान देने का किया प्रयास, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

Indore News : थाने के हवालात में युवक ने जान देने का किया प्रयास, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

Indore News :  इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मारपीट के एक आरोपी द्वारा हवालात में गला घोंट कर आत्महत्या करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस की तत्परता से युवक को बचा लिया गया। पुलिस द्वारा तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां आरोपी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था आरोपी पर कई मारपीट के मामले दर्ज है और उसे 26 तारीख को गिरफ्तार कर थाने में लाया गया था जहां पर कोविड टेस्ट नहीं होने के कारण उसे थाने के हवालात में ही रखा गया आरोपी ने अपने अंडरवियर नाडा निकालकर उसे गला दबाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी ने तुरंत हवालात से निकाल कर आरोपी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार थाना क्षेत्र का रहने वाला एक बदमाश जिसका नाम रवि पिता रंजीत कुमार उम्र 25 साल निवासी हातोद अपने ससुर के साथ मारपीट की धाराओं में थाने में लाया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी पर पुराने कई मामले भी पंजीबद्ध है लेकिन रवि द्वारा 27 तारीख की सुबह 5:30 बजे थाने की हवालात में अपने अंडरवियर के नारे से गला घोंट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया जहां हवालात के बाहर मौजूद ड्यूटी कर्मचारी विशाल पवार द्वारा जैसे ही रवि को यह घटना करते हुए देखा गया तो तुरंत हवालात खोल उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां रवि की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है वही हवालात में ही आत्महत्या करने के अपराध में युवक पर आत्महत्या करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831179185″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews