Indore News : गलती से एसिड पीने से युवक की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मर्ग में जांच शूरू कर दी है। होटल के मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में पेय प्रदार्थ समझ कर एसिड पीने वाले की मौत हो गई हैं। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मर्ग में जांच शूरू कर दी है। होटल के मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से आए हुए एक युवक की मौत हो गई थी, इस पूरे ही मामले में पुलिस ने जांच के बाद होटल के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का प्रकरण दर्ज किया है। और पूरे ही मामले में अब जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी करने की बात भी पुलिस के द्वारा कही जा रही है।

एसीपी कोतवाली विनोद दीक्षित ने घटनाक्रम को लेकर बताया कि मृतक ने पीने के लिए पानी मांगा तो उसको इशारा कर पानी पीने के लिए कहा गया शीतल पर की बोतल में वॉश एसिड था जिससे युवक की मौत हो गई इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1001198118″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews