Indore: ऑनलाइन सट्टेबाजी ने ली युवक की जान, सूदखोरों की धमकियों से परेशान बिजलीकर्मी ने लगाई फांसी

Indore: ऑनलाइन सट्टेबाजी ने ली युवक की जान, सूदखोरों की धमकियों से परेशान बिजलीकर्मी ने लगाई फांसी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अपराधियों के साथ-साथ सुसाइड (suicide) की घटनाएं भी लगातार बढ़ते जा रही हैं। कहीं बच्चे ऑनलाइन गेम (online game) के पीछे सुसाइड कर रहे हैं। तो कहीं लोग कर्ज से तंग में आकर। ताजा मामला इंदौर (Indore) का है जहां ऑनलाइन सट्टा (online betting) लगाना एक युवक को महंगा पद गया। जिसके चलते सट्टे में पैसे हारने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें…मॉल जाना है तो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना अनिवार्य, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश

शहर के एरोड्रम के सांवरिया नगर में रहने वाले 23 वर्षीय बिजली कर्मी देवांशु मेहता मपीईबी मैं सीसीआर की पद पर काम करता था। और देवांशु की महज 3 महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। देवांशु के जीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवांशु को ऑनलाइन सट्टा लगाना काफी पसंद था और वह काफी समय से यह काम कर रहा था। और इस बार वो सट्टे में डेढ़ लाख रुपए हार गया था। जिसके कारण वह काफी परेशान था। वहीं लेनदारों के भी देवांशु को लगातार फोन आ रहे थे और रुपयों के लिए उसे धमकियां दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर उसने व्हाट्सएप पर उसके जीजा और पत्नी को मैसेज किया। लेकिन फोन का नेट कनेक्शन बंद होने के कारण वह मैसेज उन तक नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद देवांशु ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

देवांशु

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने देवांशु का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। वहीं फोन ने से कॉल डिटेल्स सहित अन्य सबूत पुलिस इकट्ठा कर रही है। जिसके आधार पर पुलिस उन लोगों पर कार्रवाई करेगी जिन लोगों द्वारा देवांशु को धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… देवास में लोगों को लगा शत-प्रतिशत वैक्सीन का पहला डोज, सीएम शिवराज ने दी बधाई

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews