
लव जिहाद और धर्मान्तरण मामले का आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी अभी भी फरार है, इंदौर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है, मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी अनवर कादरी पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पिछले दिनों इंदौर पुलिस द्वारा लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार किये दो लड़कों अल्ताफ खान और और साहिल खान द्वारा स्थानीय कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ़ अनवर डकैत पर गंभीर आरोप लगाये थे, आरोपियों ने कहा कि कादरी ने ही उन्हें हिंदू लड़कियों से शादी करने और उनसे देह व्यापार करवाने के लिए पैसे दिए थे। इस बयान के बाद पुलिस ने कादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लगातार अनवर कादरी की तलाश कर रही है पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देश पर डीसीपी जोन-03 हंसराज सिंह ने उसपर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है, पुलिस ने उसके खिलाफ बाणगंगा थाने में दो अपराध दर्ज किये है जिसमें तलाश कर रही है।
अलग अलग थानों में 18 अपराध दर्ज
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरार आरोपी अनवर कादरी पिता मोहम्मद असलम कादरी 109 भिश्ती मोहल्ला इन्दौर का रहने वाला है, उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में 18 अपराध दर्ज हैं, बाणगंगा पुलिस ने अनवर कादरी कादरी के विरुद्ध अपराध क्रमांकः 800 / 2025 धारा 64, 64(2) (एम), 351(3) बीएनएस 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। उसकी गिरफ़्तारी पर अन्य अपराधों की भी विवेचना की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1094390224″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

