इंदौर पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

भंवरकुआ पुलिस और एसीपी जूनी इंदौर के निर्देशन में छापेमारी गई। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष को नशे का अवैध कारोबार करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दिन-प्रतिदिन अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस आए-दिन कार्रवाई करती है। जिनमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद है। इसका ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है, जब पुलिस ने ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भंवरकुआ थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पिपलिया राउ इलाके की है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। इसके बाद भंवरकुआ पुलिस और एसीपी जूनी इंदौर के निर्देशन में छापेमारी गई। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष को नशे का अवैध कारोबार करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आपस में जीजा-शाली है।

एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला बड़वानी जिले के ठीकरी की रहने वाली है। जिसके खिलाफ इंदौर के कई थानों में आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। जब्त की गई स्मैक की कीमत करीब 15 लाख से अधिक रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां बेचने की योजना थी।

[dgv_vimeo_video id=”1013527131″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews