
Indore News : इंदौर के लसूड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां क्षेत्र की बापू गांधीनगर में देर रात बीच सड़क पर बर्थडे मनाने के दौरान हाथों में चाकू लहराने वाले 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसी जगह पर तीनों का जुलूस निकाला गया और जन पकड़कर उठक-बैठक लगवाई ताकि लोगो में मन से बदमाशों का खौफ खत्म हो सके। आइए विस्तार से जानें यहां…

बापू गांधी नगर का मामला
दरअसल, पूरी घटना इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर की है, जहाँ पुलिस को सूचना मिली थी थाना क्षेत्र में कुछ लोग बीच सड़क पर हाथों में चाकू लिए जन्मदिन का केक काट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपी लक्की, गौतम और कुलदीप को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चाकू बरामद किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”860441375″]
पुछताछ जारी
फिलहाल, तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, पुलिस द्वारा आरोपियों से पुछताछ की जा रही है। बता दें कि शहर में आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल भी बना रहता है। बदमाश खुलेआम धारदार हथियार लेकर सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”860442362″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

