इंदौर पुलिस ने की कार्रवाई, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश करने के बदले लाखों रुपए का प्रॉफिट दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Arrest Crime

Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश करने के बदले लाखों रुपए का प्रॉफिट दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। फिलहाल, गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

MIG क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला एमआईजी क्षेत्र का है। जब फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पास 11 जून को एक कॉल आया था, उस दौरान युवती ने बताया था कि बालाजी इक्विटी डाटइन शेयर बाजार में निवेश करने से लाखों का मुनाफा होगा। जिसके बाद फरयादी ने अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 75 हजार रुपये जमा करवाए, जो कुछ ही समय बाद 14 लाख रुपयों हो गए, लेकिन जब फरयादी ने पैसे निकालने को कहा, तो उससे 30% पैसे और जमा करने को कहा गया। शक होने पर उसने पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

4 गिरफ्तार, 2 फरार

वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और मुखबिर की सूचना पर अनूप नगर में दबिश देकर चेतन राठौर, जितेंद्र सिंह चौहान, आसिफ अंसारी और निखिल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अरबाज और फराज फरार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1000040180″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews