Indore News: इंदौर पुलिस की कार्रवाई, नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मामला तेजाजी नगर थाना अंतर्गत आने वाले नायता मुंडला का है, जहां किराए का मकान लेकर कपड़ा का व्यापार करने की आड़ में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।
arrested

arrested

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़े का व्यापार करने की आड़ में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 31 लाख 10,250 रुपए जब्त किए गए हैं। वहीं, मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाकी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

तेजाजी नगर का मामला

दरअसल, मामला तेजाजी नगर थाना अंतर्गत आने वाले नायता मुंडला का है, जहां किराए का मकान लेकर कपड़ा का व्यापार करने की आड़ में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। बता दें कि अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी राजकुमार, घनश्याम और विजय के घरों में ताला तोड़कर घर में घुसने और सोने-चांदी के आभूषण सहित नगद रुपए चुरा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। फिर मुखबिर से सूचना मिलते ही छापेमार कार्रवाई की गई।

10 मोबाइल जब्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मौके से गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें महिला भी शामिल है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र में कपड़े बेचने के दौरान रेकी किया करते थे और रात में सुने मकानों पर निशाना बनाकर इन वारदातों को अंजाम देते थे। बदमाशों के द्वारा अन्य थानों में भी अपराध दर्ज हैं। फिलहाल, आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, 10 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और नकली रुपए जब्त किए गए हैं। बता दें कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तेजाजी नगर और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

[dgv_vimeo_video id=”950472470″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews