
Indore News: इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था, जिस पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। साथ ही आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे जिला बदर कर दिया गया था। दरअसल, आरोपी जमीनों के मामले में बड़ा जादूगर है उसका कई विवादित जमीनों के मामले में हस्तक्षेप रहा है।
पुलिस कर रही थी तलाश
इंदौर एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि चंदन नगर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश और भू माफिया जफर खान कुछ महीने से फरार चल रहा था, जिसका वारंट जनवरी महीने की 24 तारीख को ही जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी कर दिया गया था। तब से ही चंदन नगर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस उसके मोबाइल को ट्रैक कर रही थी, लेकिन लोकेशन नहीं मिल पा रहा था।
गुजरात से किया गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी ने आगे बताया कि पुलिस को सफलता तब मिली जब उसकी लोकेशन गुजरात के बड़ौदा मे मिली। पुलिस ने तत्काल ही टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जफर खान को गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें आरोपी जफर खान अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहाँ रहकर फरारी काट रहा था। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम का भी ऐलान किया था।
[dgv_vimeo_video id=”951964789″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
