
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से मंगलसूत्र और चेन जब्त किया है। घटना में साथ देने वाले आरोपी के बड़े भाई को भी आरोपी बनाया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
13 अगस्त का मामला
दरअसल, 13 अगस्त को फरियादी अपने पति के साथ सैर करने गई थी। तभी गले से झपट्टा मारते हुए आरोपी ने सोने की चेन और मंगलसूत्र उड़ा दिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में फरियादी महिला ने चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। सैकड़ों कैमरे देखने के बाद भी आरोपी पुलिस नजर नहीं आया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को एक दिशा मिली पुलिस ने पाया कि आरोपी को मोबाइल आगरा में चल रहा है। चंदन नगर थाने से सब इंस्पेक्टर सौरभ कुशवाहा आगरा पहुंचे, 2 दिन तक रुकने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया।
डीसीपी ने कही ये बात
जोन 4 के डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान अरबाज देवास के रुप में की गई है। फरारी काटने में मदद करने वाले अरबाज के भाई को भी पुलिस आरोपी बनाएगी। साथ ही आरोपी को लेकर रिमांड लेकर इससे पूछताछ की जाएगी। इस घटना में कितने और कौन लोग शामिल हैं, जो इस गिरोह में काम करते हैं। इस घटनाक्रम में किन-किन लोगों ने इसका साथ दिया है। घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी पुलिस जल्द ही जब्त करेगी।
[dgv_vimeo_video id=”1003238399″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

