इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 1 करोड़ की मांग कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 1 करोड़ की मांग कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore Crime News : इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने डॉक्टर को झूठे दुष्कर्म के अपराध में फसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी ने चिकित्सक से 1 करोड़ रुपयों की मांग की थी। जिसकी प्रताड़ना से तंग आकर डॉ. अर्पित चोपड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, जंजीरवाला चौराहे स्थित आरोग्य सुपर स्पेशलिटी होम्योपैथी क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर अर्पित चोपड़ा ने अपने क्लिनिक का प्रचार प्रसार और मरीजों के फीडबेक के लिए यूटूबर चलाने वाले विजय से संपर्क किया। जिससे बातचीत पक्की होने के बाद अलग-अलग वर्षों में काम के अनुबंध को लेकर डॉ. ने विजय को 27 लाखों रुपए दिए थे लेकिन इसी बीच आरोपी की नीयत बदल गई।

पुछताछ जारी

जिसके बाद वह डॉक्टर चपोड़ा को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला करीब 15 दिनों तक चला, जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने पुलिस से मदद मांगी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी से पुछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि अभी तक विजय की ओर से कोई भी बात नहीं कही गई है।

[dgv_vimeo_video id=”873687326″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews