इंदौर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां इंदौर की जूनी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गौरतलब है कि इसी महीने की 12 तारीख को एक पीड़िता ने अपने साथ हुए धोखे और बुरे काम को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बता दें हेलो एप के माध्यम से पीड़िता और आरोपी की साल 2018-19 में दोस्ती हुई थी।

दुष्कर्म, छेड़छाड़ में पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिजलपुर निवासी आरोपी युवक ने पीड़िता से हेलो एप के माध्यम से दोस्ती की। अपना धर्म छुपाया और पीड़िता के साथ बुरा काम भी किया। पीड़िता की शिकायत पर दोस्ती करने वाले आरोपी के साथ-साथ उसके भाई को भी पुलिस ने पीड़िता के कहने पर आरोपी बनाया है। आरोपी के भाई पर आरोप यह है कि पीड़िता जब आरोपी के घर गई तो बुरी नीयत से उसने हाथ पकड़ा और बदतमीजी की। मामले की जानकारी देते हुए जूनी थाना प्रभारी ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लेना भी बताया और न्यायालय के समक्ष दोनों को पेश किया जाना भी कहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म छेड़छाड़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”894466589″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews