इंदौर पुलिस ने लूट के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई थी पहचान

Indore

Indore News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने लूट के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने उनसे लूटा गया माल भी बरामद किया है। बता दें कुछ दिनों पहले पति के साथ जा रही महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट कर फरार हो गए थे।

सीसीटीवी कैमरे से हुई बदमाशों की पहचान

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के 140 स्कीम का है। जहां एक महिला अपने पति के साथ जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने पर्स लूटा और फरार हो गए थे। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की गई थी। उसके बाद जीजा साले की पहचान हुई। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाश शराब पीने के आदी हैं। इसलिए लूट की वरदात को अंजाम दिया था। बता दें कनाड़िया पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”892627204″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews