महंगी शराब का शौकीन वाहन चोर गिरफ्तार, जब्त वाहनों की कीमत करीब 7 लाख रुपये

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोर महंगी शराब पीने का शौक़ीन है, इसे और भी कई शौक हैं जिन्हें पूरा करने के लिए वो वाहन चोरी करता था
Indore vehicle thief arrested

Indore News : इंदौर पुलिस ने के शौक़ीन चोर को गिरफ्तार किया है जो महंगी शराब पीने और अन्य शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी किया करता था, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गए 7 दो पहिया वाहन दरामद किये है, वाहनों की कुल कीमत 7 लाख रुपये बताई गई है।

इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस को एक बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई है जिसमें एमआईजी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आरोपी की कब्जे से एमआईजी थाना क्षेत्र और इंदौर शहर के अन्य स्थानों से चुराई गए दोपहिया वाहन भी बरामद हुए है…जिसकी कुल कीमत 6 से 7 लाख रुपये बताई गई है।

वाहन चोर के कब्जे से 7 वाहन बरामद, कीमत करीब 7 लाख रुपये 

डीसीपी ज़ोन 2 अभिनय विश्वकर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एमआईजी थाना पुलिस के दो जवानों द्वारा चोरी के एक दोपहिया वाहन के साथ एक संधिग्ध को हिरासत में लिया गया था सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस का 6 अन्य दोपहिया वाहन चोरी करना कबूल किया जिन्हें पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया।

महंगी शराब पीने और अन्य शौक पूरे करने चोरी करता था वाहन  

गिरफ्तार वाहन चोर का नाम जतिन पिता रवीश झांजा निवासी धानीघाटी थाना हाटपीपल्या देवास बताया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी चोर महंगी शराब पीने का शौक़ीन है, इसे और भी कई शौक हैं जिन्हें पूरा करने के लिए वो वाहन चोरी करता था, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है जल्द ही इस पूरे मामले में एमआईजी थाना पुलिस देवास जिले के एक बड़े चोर गिरोह का खुलासा कर सकती है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews