
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने दबिश देकर अंतरराज्यीय चोर गैंग को दिल्ली और पटना से गिरफ्तार लेकर लिया है। बता दें कि आरोपियों ने मोबाइल कंपनी का काम ठेके पर लिया था। इस दौरान टावर में मंहगे उपकरण लगाए जाते है, जिसे लेकर वो फरार हो गए। चोरी के बाद ये कई राज्यों में घूमते रहे। फिलहाल, पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान इमरान मलिक, उस्मान मलिक, अबिद मलिक के रुप में की गई है जोकि निवासी मेरठ के रहने वाले हैं। इसके अलावा, राकेश उर्फ सचिन सिंह सहरसा बिहार और संजीव कुमार खगड़िया बिहार का रहने वाला है। जिनके खिलाफ मोबाइल कंपनी के जनरल मैनेजर अंबरीश तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी संजीव ने भोपाल व सचिन ने नांदेड़ से बीटेक परीक्षा पास है। इनकी गैंग के कई सदस्यों ने कई टेलिकॉम कंपनियों में मेंटेनेंस का काम किया है। उस्मान इंदौर व अन्य जिलों से चोरी का माल लेकर मेरठ में इमरान व आबिद के माध्यम से बेचता था। आरोपियों ने बताया कि चुराए गए रेडियो रिसीवर यूनिट की मांग अन्य देशों में है।
मोबाइल सर्विलांस से मिली जानकारी
जनरल मैनेजर ने पुलिस को बतायाथा कि आरोपियों ने मप्र के अलग-अलग शहरों में स्थित हमारी कंपनी के टॉवरों पर 3-जी नेटवर्क बढ़ाने के लिए लगने वाले उपकरण लगाने का ठेका लिया था। जहां काम पूरा करने के पहले ही पांचों आरोपियों ने 8 करोड़ के उपकरण जमा न करते हुए चुराकर भाग निकले थे। मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपी बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने पटना और दिल्ली में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
[dgv_vimeo_video id=”1003164434″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

