इंदौर पुलिस ने लोगों को दिया उपहार, लौटाए 39 मोबाइल फोन

पुलिस ने इन मोबाइल फोनो को जब उनके धारकों को लौटाए तो सभी ने पुलिस का खुशी से धन्यवाद किया।
indore news

Indore News : CEIR पोर्टल के माध्यम से इंदौर पुलिस को ढूंढने में एक बड़ी सफलता मिली है आज इन बरामद हुए 39 मोबाइल फोनों को पुलिस ने मोबाइल धारकों को वापस लौटाए मोबाइल दोबारा मिलने की खुशी मोबाइल धारकों के चेहरे पर साफ देखी गई।

मोबाइल मिलने से खिल उठे चेहरे, पुलिस को किया धन्यवाद

झोन 4 के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बतलाया कि आज अपने जोन के थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोनो की शिकायतों पर थाना क्षेत्र की सायबर टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से ढूंढने में सफलता पाई हे अलग अलग राज्यो में चल रहे गुम मोबाइल फोनो को पुलिस ने बरामद कर आज इन मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन लौटाए गए।

[dgv_vimeo_video id=”999891051″]

मोबाइल मालिको को लौटाए गए मोबाइल फोन कही ना कही भूलवश रह गए थे पुलिस ने इन मोबाइल फोनो को जब उनके धारकों को लौटाए तो सभी ने पुलिस का खुशी से धन्यवाद किया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”999890640″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews