
Indore News : इंदौर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इस दौरान में देर रात्रि में पुलिस ने गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की। पुलिस ने लगभग 720 बदमाशों की जांच की, जिनमें से 218 पर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई। बता दें कि यह अभियान इंदौर पुलिस द्वारा शहर में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ पैदा हो रहा है और कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है।

कॉम्बिंग गश्त अभियान
दरअसल, शनिवार को शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में एक व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 03-04 अगस्त की दरमियानी रात से सुबह तक चला, जिसमें नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे, बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी और धरपकड़ की। इस दौरान पुलिस ने लगभग 720 बदमाशों की जांच की, जिनमें से 216 पर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत, विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 259 से ज्यादा वारंटों को तामील किया गया, जिनमें 51 स्थाई, 87 गिरफ्तारी और 121 जमानती वारंट शामिल हैं। इसके साथ ही 68 समंस भी तामील किए गए।
की गई कार्रवाई
वहीं, अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए और बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध सट्टे के संचालन का भी 1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा, आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 170 बीएनएसएस में 2, 129 बीएनएसएस में 7, 126बी/135(3) बीएनएसएस में 32 तथा 141-1 ख बीएनएसएस में 01 बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर कुल 42 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 लोगों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।
[dgv_vimeo_video id=”994714478″]
इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 165 गुंडे/बदमाश, 10 नकबजन, 120 निगरानीशुदा बदमाश, 54 चाकूबाज और ड्रग पैडलर, 32 जिलाबदर और रासुका के बदमाशों सहित कुल 381 से ज्यादा को चेक किया गया और कार्रवाई की गई। इस अभियान में कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पकड़े गए बदमाशों को अपराध न करने की हिदायत दी गई।
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

