कुएं में मिले शव का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News : इंदौर की राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उन्हें घटनास्थल ले जाकर घटना का रिक्रिएशन भी कराया गया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि पिछले दिनों राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं में से लाश मिली थी जिसका पोस्टमार्टम भी कराया गया था जिसमें हत्या की बात सामने आई थी पूरे मामले में पुलिस ने क्षेत्र के ही रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने युवक को कुएं में धक्का देकर मौत के घाट उतारना स्वीकार किया है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक म्रतक चीकू और उसके साथी का क्षेत्र के ही रहने वाले करण तिलक और शंकर से विवाद हुआ था इसके बाद आरोपियों द्वारा चीकू को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और चीकू को ले जाकर एक कुएं में धकेल दिया था जिसमें उसकी डूबने से मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें आज घटनास्थल ले जाकर घटना का रिक्रिएशन कराया गया इस दौरान तीनों बदमाश पुलिस से माफी मांगते भी नजर आए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”886432601″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews