इंदौर पुलिस ने तीन घरों में हुई लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

indore

Indore News : इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जहाँ तीन मकानों में चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच लाख का माल भी बरामद किया है।

क्या है मामला

बता दें कि इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई थी जिसमे तुलसी नगर के दो मकानों मे और सिंगापुर टाउनशिप के एक मकान में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने तीनों मामलों में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और घटना स्थल के और आसपास के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर की मदद से आरोपी की पहचान कर खजराना निवासी शाहरुख़ को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से करीब पांच लाख का माल भी बरामद किया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था आरोपी पहले रैकी करता था और जिन मकानों पर ताले लगे होते थे आरोपी रात को उन्ही मकानों को अपना निशाना बनता था फिलहाल लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ कर रही हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”893799689″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews