‘मैं निकला गड्डी लेके’ को अपने अंदाज में गाती नजर आई इंदौर की सफाईमित्र, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

indore

Indore Viral Video: मैं निकला गड्डी लेके, रास्ते पर सड़क पर.. जी हां यह वही गाना है, जो आज से नहीं बल्कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर के आने के बाद से कभी ना कभी किसी न किसी व्यक्ति के मुंह पर आ ही जाता है। फिल्म ‘गदर 2’ में भी इस गाने को रखा गया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। लेकिन इसी बीच इसके लेटेस्ट वर्जन ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है, जो इंदौर की एक सफाई मित्र ने गाया है।

सड़क पर झाड़ू लगाते समय उन्होंने इस गाने को गुनगुनाया था और उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इसका वीडियो देखते ही देखते पूरे शहर में वायरल हो जाएगा। महिला के मुताबिक उन्होंने इस गाने को रास्ते से गुजरते हुए एक ऑटो से सुना था और ये उनकी जुबान पर चढ़ गया।

सोशल मीडिया पर छाई वीडियो

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथों में झाड़ू लिए सड़क बुहार रही हैं। काम करते हुए वो इस गाने को अपने अंदाज में “मैं निकला झाड़ू लेकर रास्ते पर गलियों में” कुछ इस तरह से गाती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में महिला को इंदौर की सफाई और स्वच्छता में सातवीं बार भी शहर के नंबर वन आने का जिक्र करते हुए देखा जा सकता है। गाना गाते हुए वह हाथों में झाड़ू पकड़े झूम भी रही हैं और उनका ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”858564323″]

लोगों ने की तारीफ

जानकारी के मुताबिक महिला सुबह-सुबह अपना काम करते हुए ‘गदर’ फिल्म के इस गाने को अपने ही अंदाज में गुनगुना रही थी। तभी वहां खड़ी हुई एक बच्ची ने उन्हें देखा और जोर से गाने को कहा और वीडियो बना लिया। महिला को अंदाजा नहीं था कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा और नगर निगम के अधिकारियों तक भी पहुंच जाएगा।

जब धीरे-धीरे वीडियो वायरल हुआ और परिचितों और मोहल्ले के लोगों ने महिला को बताया कि आपका वीडियो तो बहुत अच्छा लग रहा है तब जाकर उन्हें पता चला कि उनका गाया गाना फेमस हो गया है। यह महिला सफाई मित्र सरला कैलाश चावरे है, जिनकी उम्र 52 वर्ष है और वह जोन 12 में ड्यूटी करती हैं।

इंदौर फिर बनेगा नंबर वन

वायरल वीडियो में गाना गाने वाली महिला का कहना है कि व्यक्ति के अंदर सफाई का भाव होना चाहिए और उसे अपने आसपास मौजूद जगह की सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। महिला ने यह विश्वास भी जताया हैं कि इंदौर सातवीं बार भी स्वच्छता में अपना परचम लहराएगा और नंबर वन बनेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews