इंदौर :- देश के सबसे स्वच्छ शहर के सफाई का अवलोकन करने पहुंचे वरिष्ट अफसर

इंदौर :- देश के सबसे स्वच्छ शहर के सफाई का अवलोकन करने पहुंचे वरिष्ट अफसर

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में स्थित इंदौर शहर अपने स्वच्छता के लिए हमेशा शीर्ष पर रहता है। रविवार को इंदौर में देश के विभिन्न राज्यों से अधिकारी आए और उन्होंने नगर में डोर टू डोर कचरा संग्रह, चौराहा, जीटीएसि, सिटी बस ऑफिस, कंट्रोल कमांड सिस्टम और चौधरी पार्क का अवलोकन किया। विराटनगर के सूखे नाले सहित इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों का भी अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़े … Ranji Trophy 2022: मध्य प्रदेश ने गुजरात को 106 रन से हराया

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर माना  जाता है और यहाँ की सफाई को देखने के लिए देश भर से अफसर आए, उनका स्वागत पूरे शहर को हरी रोशनी से सजाकर किया गया। इंदौर शहर में स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों का देश के विभिन्न प्रदेशों एवं शहरों के स्वच्छ भारत मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर निकाय के अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया। मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश में स्वच्छता को लेकर सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।

बीते दिनों ही प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया गया था।  जिससे गीले कचरे से बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा । यह प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है देश का पहला प्लांट है। बता दे कि प्रदेश में 1 जुलाई से प्लास्टिक सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओ के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews