ODF डबल प्लस का दर्जा पाने वाला देश का पहला शहर बना इंदौर

railway station, Indore

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में बीते 2 सालों से नम्बर 1 पर काबिज रहने वाले इंदौर को सफलता हाथ लगी है और ये सफलता है ओडीएफ डबल प्लस के रूप में याने अब इंदौर में देश का पहला ऐसा शहर बन गया है  जहां जे पब्लिक टॉयलेट साफ सुथरे होने के साथ ही स्वास्थकर भी। जी हाँ नगर पालिक निगम की इस सफलता के बाद देश के स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में पहले से इंदौर के खाते में 250 अंक जुड़ गए है जिसके बाद ये साफ हो चला है कि आने वाला वक्त स्वच्छता के लिहाज से इंदौर के लिए और भी बेहतर होने जा रहा है। दरअसल, नवंबर माह की 19 व 20 तारीख को केंद्र की ओडीएफ टीम इंदौर में थी और 2 दिनों में टीम ने अलग अलग मापदंडों के आधार पर इंदौर को डबल प्लस रेटिंग दी याने पूरे 250 अंक। इस सफलता के बाद इंदौर निगमायुक्त आशीष सिंह ने खुशी जताई और कहा कि ओडीएफ प्रोटोकॉल को अप्लाई करने वाला भी पहला शहर इंदौर था और ओडीएफ डबल प्लस को प्राप्त करने वाला पहला शहर भी इंदौर बना है। निगमायुक्त की माने तो निगम का अगला लक्ष्य सेवन स्टार रेटिंग पाने की है ताकि 1 हजार अंक और मिल सके इसके बाद इंदौर को लगातार तीसरी बार नम्बर 1 आने से कोई नही रोक सकता।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews