इंदौर: ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, इन समस्याओं को हल करने के लिए मिलने की मांग की

CM Mohan Yadav

Indore News: इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 15 फरवरी 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक ज्ञापन सौंपा। जहां चेकपोस्टों पर हो रही अवैध वसूली को लेकर सीएम से मिलने की मांग की गई है। जिसमें ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एवं मध्यप्रदेश की ट्रक, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शामिल हैं।

एसोसिएशन ने की ये मांग

एसोसिएशन द्वारा सीएम मोहन यादव को मध्यप्रदेश में ट्रकों के आवागमन और ट्रांसपोर्ट व्यापार की समस्याओं से अवगत कराना चाहते हैं। साथ ही दिनांक 8 अगस्त 2023 को वल्लभ भवन भोपाल में पूर्व परिवहन मंत्री एवं परिवहन अधिकारीगण के साथ हुई मिटिंग के संबंध में भई चर्चा करना चाहते है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के परिवहन चेक पोस्ट पर वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली से वाहनों के आवागमन में परिवहन चेकपोस्ट बाधा बन रही है, जिससे मध्यप्रदेश में ट्रकों के आवागमन और ट्रांसपोर्ट व्यापार को परिवहन चेकपोस्टों पर बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार को राजस्व का भी बहुत नुकसान हो रहा है। इन समस्याओं को हल करने के लिए सीएम मोहन यादव से मिलने की मांग की है।

Indore

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews