Indore: खजराना गणेश से वैक्सीनेशन महाभियान की हुई शुरुआत, लोगो में दिख रहा है मतदाताओं से जैसा उत्साह

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (indore) में 2 लाख लोगों से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन (vaccination) की प्रकिया को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। जहां एक दिन पहले प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट (tulsi silawat) ने पीले चावल देकर लोगों को वैक्सीनेशन का न्योता दिया था वहीं आज सुबह 10 बजे से ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों (village areas) में वैक्सीनेशन को लेकर एकदम मतदाता जैसा उत्साह आम लोगो (common people) में देखा गया। मिली जानकारी के मुताबिक महावैक्सीनेशन अभियान के खबर लिखे जाने तक अकेले इंदौर में 57 हजार लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, वही ऑफ लाइन आंकड़े (figures) आना बाकी है।

यह भी पढ़ें… World Music Day: म्यूजिक में जादू है! सिर्फ कला नहीं बल्कि ये है सबसे सुलभ चिकित्सक

सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहाँ लोगो ने केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन कर घर पर ही योग किया लेकिन 18+ लोगों ने इसके बाद वैक्सीनेशन को लेकर जमकर उत्साह दिखाया। दरअसल, अर्धदिवसीय सवैतनिक अवकाश के साथ ही प्रशासन द्वारा सेंटर्स पर की गई तमाम व्यवस्थाओं को लेकर लोगों का कहना है कि तीसरी लहर की आशंका के चलते जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाये ताकि तीसरी लहर का कोई असर शहर पर न दिखे। बता दें कि इंदौर के 1 हजार से भी ज्यादा केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है जिसका आगाज इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने खजराना गणेश मंदिर से किया।

[dgv_vimeo_video id=”565519965″]

हालांकि आज दिनभर में इंदौर  के2 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो जाए इस बात का प्रयास जारी है। वहीं टीकाकरण को लेकर इन्दौर कलेक्टर मनीष सिंह की मानें तो तीसरी लहर की आशंका के चलते लोग अन्य कंपनियों की वैक्सीन का इंतजार न करते हुए जल्द ही टीका लगवायें क्योंकि कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र जरिया है। बता दें कि इंदौर में टीकाकरण के महा अभियान के लेकर प्रशासनिक अमले के साथ ही राजनेता भी सड़क पर उतर गए है इसी का परिणाम है कि प्रभारी मंत्री ने खजराना के बाद सीधे सांवेर ग्रामीण क्षेत्र की ओर रुख किया तो दूसरी ओर पर्यटन मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र महू के ग्रामीण अंचलों में लोगो से टीकाकरण की अपील करती नजर आईं।

यह भी पढ़ें… उत्सव में बदला वैक्सीनेशन महाअभियान, सेंटर्स पर लगी लम्बी लम्बी लाइनें, पार हुआ लक्ष्य

वहीं विश्व योग दिवस के खास मौके पर सुबह से टीकाकरण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विशेष अपील की थी। इसके अलावा इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भी साइकल पर सवार होकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देने के साथ वैक्सीनेशन के लिए अपील की है। बता दें कि इंदौर को आज के दिन के लिए करीब 3 लाख टीके मिले है। और वैक्सीन के डोज 18+ लोगो को 2 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब देखना ये होगा कि क्या स्वच्छता में नम्बर 1 इंदौर टीकाकरण में भी बाजी मार पायेगा या नहीं।

[dgv_vimeo_video id=”565520342″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews