इंदौर में भीषण गर्मी का असर और लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील

मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। वहीं इंदौर में भी तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। इसी बीच, जिला स्वास्थ्य विभाग ने तेज गर्मी और लू के खतरे से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है और सावधानी बरतने की अपील की है।
इंदौर में भीषण गर्मी का असर और लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील

अभी मई का महीना शुरू भी नहीं हुआ है और मध्य प्रदेश आग की तरह तपने लगा है। कई जिलों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। दिन में आग बरसाती तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाएं गर्मी का प्रचंड रिकार्ड तोड़ने लगी है। इस झुलसा देने वाली गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी बीच, इंदौर में भी भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है जिसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इंदौर में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

बता दें कि एक तरफ जहां इंदौर प्रशासन ने जिले के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। तो वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसनी ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है और दोपहर के समय शरीर को ढांककर निकलने और बार बार पानी और जूस पीने की सलाह दी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी की गई एडवाइजरी को लेकर मीडिया को बताया कि आईडीएसपी शाखा के माध्यम से पहले भी सभी चिकित्सा संस्थानों को लिखित निर्देश जारी किए जा चुके हैं और समय-समय पर आम जनता को भी जागरूक किया गया है।

तेज गर्मी और लू के खतरे से बचने लिए बरतें ये सावधानियां

  • डॉ. हसनी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से दोपहर 12 बजे के बाद धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि कुछ महत्वपूर्ण काम है और जाना जरूरी है तो हल्के रंग के कपड़े पहनें, सिर का ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन की स्थिति न बने।
  • अगर तेज धूप में बाहर से घर लौट रहे हैं तो सबसे पहले कुछ देर आराम करें। इसके बाद ठंडे पानी से नहाएं या किसी कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर अपना शरीर पोछें। गर्मी से थके हुए शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है। इसके बाद आसानी से पचने वाला और हल्का भोजन करें।
  • इसके अलावा डॉ. हासानी ने उन्होंने चेतावनी दी कि लू यानि हीट स्ट्रोक लगने पर शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और समय पर इलाज न मिलने पर किडनी डैमेज जैसी गंभीर स्थिति भी बन सकती है।
  • स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को नारियल पानी, सादा पानी और फलों के रस का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।
  • प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के इस दौर में सतर्क रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews