Indore News: छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत की जांच जारी, पुलिस ने दी यह जानकारी

indore news

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार को पिनेकल ड्रीम्स मल्टी के 16 माले से गिरकर 22 साल की छात्रा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्रा की मौत को लेकर दूसरे दिन एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जांच को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

पुलिस की जांच जारी

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर हुई छात्रा की संदिग्ध अवस्था मे मौत के मामले में लसूड़िया थाने की पुलिस अब बारीकी से पड़ताल कर रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए राजेश दंडोतिया ने बताया कि घटना स्थल से तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर छात्रा का हॉस्टल है, जहां वह रहती थी और रैपीडो बुक कर छात्रा घटना स्थल तक पहुंची थी। हॉस्टल से लेकर घटना स्थल तक के सीसीटीवी कैमरे पुलिस देख रही है। इसके अलावा एडिशनल डीसीपी का कहना है कि जिस कॉलेज में छात्रा पढ़ती थी वहां भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही मल्टी में तैनात चौकीदार और वहां मौजूद अन्य लोगों से भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार घटनाक्रम में एविडेंस और लोगों के बयान के बाद ही सच्चाई निकलकर सामने आएगी कि आखिर छात्रा की मौत किन कारणों से हुई है। आपको बता दें 22 वर्षीय मुस्कान अग्रवाल मूलत: बड़वानी की रहने वाली थी। वह इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज से बीबीए की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”933764514″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews