जीतू सोनी 3 जुलाई तक रिमांड पर, कहा-‘सब फर्जी मुक़दमे हैं, उच्चस्तरीय जांच हो’

जीतू सोनी 3 जुलाई तक रिमांड पर, कहा-‘सब फर्जी मुक़दमे हैं, उच्चस्तरीय जांच हो’

इंदौर| आकाश धोलपुरे| मोस्टवांटेड जीतू सोनी (Jitu Soni) को क्राइम ब्रांच पुलिस (Crime Branch Police) ने गुजरात से गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने जीतू सोनी को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड दिया है। हनीट्रैप मामले का खुलासा होने के बाद जीतू सोनी पर पुलिस ने 56 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कींं थी। वहीं, करीब 40 केसों में उसके साथ परिवार के सदस्यों को आरोपी बनाया है।

कोर्ट में पेश किए जाने क़े बाद पत्रकारों के जवाब देते हुए जीतू सोनी ने कहा कि मुझ पर लादे गए सारे प्रकरण फर्जी मुक़दमे हैं और इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए जिससे सच सामने आए| जीतू पर हनीट्रैप की खबरों के जरिए ब्लैकमेलिंग, मानव तस्करी, देह व्यापार, सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी और लूट के गंभीर आरोप हैं।

जीतू सोनी को रविवार शाम पलासिया पुलिस जिला कोर्ट लेकर पहुंची। जहां उसे न्यायाधीश कमलेश सोनी के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने जीतू को पांच जुलाई तक रिमांड पर सौंपने की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद सोनी को तीन जुलाई तक पुलिस को रिमांड पर सौंप दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews