
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore News) में इन दिनों चोरी व लूट की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं अभी गुमाश्ता नगर में लाखों की चोरी का मामला सुलझा ही था कि अब लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जिस घर में चोरों ने अपनी करतूत को अंजाम दिया है वो घर सूना था परिवार वाले पचमढ़ी शादी में गए थे।
इंदौर में चोरों के मन में पुलिस का खौफ बिलकुल भी नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि आये दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। बात की जाए लसूड़िया थाना क्षेत्र की तो सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं यही से सामने आ रही हैं। चोरी की ताजा वारदात 10 अक्टूबर की है जिसमे पचमढ़ी शादी में गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया और भाग खड़े हुए।
ये भी पढ़ें – शिवराज का कमलनाथ पर तंज, कमलनाथ पर कुछ नहीं बचा हम विकास कर रहे वे हमला
चोरी की घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 114 की बताई जा रही है जहां रहने वाले फरियादी राजेंद्र ने शुक्रवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वे 10 अक्टूबर को अपने परिवार सहित पचमढ़ी शादी समारोह में गए थे तब से ही घर पर कोई नहीं था। इसके बाद वो जब वे शादी से लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे सोने चांदी के जेवर जिनकी कीमत लाखों रुपए है उसके सहित नगदी करीब 25000 चोरी हो गए हैं ।
ये भी पढ़ें – CWC Meeting: कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर हुआ बड़ा फैसला, सोनिया गांधी ने कही बड़ी बात
लसूड़िया थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने शनिवार दोपहर को बताया कि फरियादी की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”633739751″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

