Indore News: मल्हारगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, 40 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

शहर में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार को रोकने के उद्देश्य से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आए दिन कार्रवाई कर रही है। जिसे लेकर पूरे शहर में तस्करों के बीच सनसनी फैली हुई है।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Indore News : इंदौर जिले की मल्हारगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत करीब ₹400000 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

आए दिन हो रही कार्रवाई

दरअसल, शहर में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार को रोकने के उद्देश्य से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आए दिन कार्रवाई कर रही है। जिसे लेकर पूरे शहर में तस्करों के बीच सनसनी फैली हुई है। ऐसे में वह अपने काम को बहुत ही सतर्कता से अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस की टीम आए दिन सफलता हासिल कर रही है और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को पकड़ रही है।

एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी

वहीं, मामले को लेकर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी बहुत बड़ा पेडलर है। इसके द्वारा शहर में कई लोगों को अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई किया जाता था। इसपर कई क्रिमिनल रिकॉर्ड्स भी है। आगे उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि आरोपी द्वारा अवैध मादक की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर मल्हारगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहन समेत 4 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की है। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया है, जिसकी पहचान मजहर खान के रूप में की गई है जोकि पंढरीनाथ कड़ावघाट का रहने वाला है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उसने इतनी संपत्ति कैसे अर्जित की है।

[dgv_vimeo_video id=”952798536″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews