इंदौर में वैश्य मिलन समारोह में सम्मिलित हुए कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने की अपील

Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya attended the sammelan of Vaishya Samaj : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए काउंंटडान शुरु हो चुका है और सभी दलों के नेता दौरे, बैठक और जनसभाओं में व्यस्त हैं। इसी क्रम में इंदौर में भी जनसम्पर्क के साथ बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश की सबसे छोटी और वैश्य वर्ग बहुल विधानसभा इंदौर 3 में वैश्य समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया जहां कैलाश विजयवर्गीय भी सम्मिलित हुए। उन्होने यहां सभी से बीजेपी को वोट देने की अपील की।

वैश्य समाज के सम्मेलन में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

ऋतुराज गार्डन नौलखा में गुरूवार को वैश्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 500 से लोग उपस्थित रहे। यहां भाजपा के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यहां से भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला को वोट देने की अपील की। विजयवर्गीय ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह भी किया। उन्होने आश्वस्त किया कि आकाश की तरह गोलू पर भी उनका पूरा अधिकार है और जीतने के बाद वो क्षेत्र के विकास के लिए हर कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता हमेशा जनता के लिए काम करने को समर्पित रहते हैं और गोलू शुक्ला भी इस परंपरा को बरकरार रखेंगे।

बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने की अपील

वैश्य समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आकाश और गोलू दोनों ही उनके परिवार के ही हैं और ये हमेशा सबसे साथ खड़े रहेंगे। उन्होने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 इंदौर के प्रत्याशी गोलू शुक्ला के पक्ष में वैश्य समाज से वोट की अपील की। इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ नारिकों सहित खूबचंद कटारिया, गोविंद अग्रवाल, मामा, रानू अग्रवाल कालू अग्रवाल, बबलू मित्तल, रामदास गर्ग, राजू गोयल कचोलिया जी, प्रकाश जैन भटेवर, पीयूष जैन, सचिन बंसल, संजय अग्रवाल हाईवे, आशीष बदरुका, माहेश्वरी जी आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। सम्मेलन केके गोयल मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews