इंदौर : एयरपोर्ट से पकड़ा गया शराब कारोबारी रिंकू भाटिया

इंदौर : एयरपोर्ट से पकड़ा गया शराब कारोबारी रिंकू भाटिया

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। फरार इनामी शराब व्यवसायी रिंकू भाटिया को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, धार पुलिस की सूचना पर इंदौर एयरपोर्ट से शनिवार शाम रिंकू भाटिया को गिरफ्तार किया गया, इसे पुलिस ने उस वक़्त पकड़ा जब वह कही बाहर भागने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें… दक्षिण कोरिया : हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, एक साथ 50 लोगों को आया हार्ट अटैक, करीब एक लाख लोग थे पार्टी में मौजूद

शराब कारोबारी रिंकू भाटिया को पकड़ने में इंदौर पुलिस और एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कंपनी ने कार्रवाई की। शराब कारोबारी और गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। रिंकू भाटिया को एसडीएम आईएएस धार नवजीन पंवार और तहसीलदार राजेश भिडे पर किए गए हमले में आरोपी बनाया गया था। धार एसपी ने शराब कारोबारी रिंकू भाटिया पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था, आईएएस अफसर पर हमले के मामले में भाटिया वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews