बीजेपी विधायक के घर के सामने लूट, जोधपुरी शेरवानी के दीवानों की तलाश में जुटी पुलिस

बीजेपी विधायक के घर के सामने लूट, जोधपुरी शेरवानी के दीवानों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर (Indore) में कनपटी पर रिवाल्वर रख दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भाग खड़े हुए है। दरअसल, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 2 लुटेरों ने वारदात को ऐसे अंदाज में अंजाम दिया कि पुलिस (Police) की लिए भी पूरी वारदात किसी पहेली के रूप में सामने आन खड़ी हुई है।

बता दे कि घटना शहर के सबसे पुराने इतवारिया बाजार में हुई है जहां बीजेपी विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के घर के सामने स्थित अजित एंड अजय गारमेंट्स शोरूम पर दो लोग खरीददारी के लिए आये और उन्होंने दुकानदार आशीष अजमेरा को बताया कि उनके वहां 26 तारीख को शादी है लिहाजा उन्हें वो अच्छी शेरवानी दिखाये।

महज 15 से 20 मिनिट के दौरान हुई लूट की वारदात में बदमाशो ने आशीष अजमेरा नामक दुकान संचालक की कनपटी पर पीछे से रिवाल्वर अड़ा दी और उनके दोनी हाथ और एक पैर को कपड़े से बांधकर सोने की चेन, शेरवानी सहित नकदी लूट ली। इसके साथ ही चालाक लुटेरो ने सीसीटीवी कैमरे देखते हुए मौके से पूरी डीवीआर भी ले गए ताकि कोई सबूत मौके पर न छुटे। दुकान संचालक आशीष अजमेरा की माने तो मात्र बीस मिनट में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वही उन्होंने बताया कि ट्रायल रूम के करीब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घटना जब विधायक के घर के सामने हुई तो मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है और हर तथ्य को ध्यान में रख पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनो अज्ञात बदमाश कौन थे इस बात का पता इसलिए नही चल पा रहा है क्योंकि बदमाश पहले तो डीवीआर लूटकर ले गये और साथ ही वो गाड़ी से भी नही आये थे। बावजूद इसके पुलिस के आला अधिकारी मान रहे है कि जल्द ही लूट के मामले का खुलासा किया जाएगा।

लूट की इस वारदात में सबसे बड़ा तथ्य ये सामने आ रहा है कि लग्नसरा समाप्त होने के बाद आखिरकार 26 दिसम्बर को किसकी शादी हो रही है। फिलहाल, पूरे मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews