
Indore News : इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक आरोपी महिला को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसे बंधक बनाकर 15 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं, युवती किसी तरह वहां से भागी और थाने जा पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जब 6 मई को अचानक पीड़िता युवती लापता हो गई थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में करवाई थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की थी। जिसके कुछ दिनों बाद युवती मिल गई। जिसने बताया कि आरोपी राहुल उसे एयरपोर्ट पर नोकरी दिलाने का झांसा देकर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।
सांवेर के पास से गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार राहुल को सांवेर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि राहुल पुलिस से बचने के लिए अपनी लोकेशन बदलकर उन्हें गुमराह कर रहा था। फिलहाल, उससे पुछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”837299624″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

