
Indore News : इंदौर शहर के लिंबोदी स्थित होम अगेन में निवासरत मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं द्वारा राखियां बनाई जा रही है। इन महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियों को लोग खरीदकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा निराश्रित मानसिक रोगी महिलाओं के लिए समुदाय में आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होम अगेन प्रोजेक्ट का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनसे राखियां बनवाई जा रही हैं।
26 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इन महिलाओं ने बनाई राखियां और उनके द्वारा लिखा पत्र भेजा है। वहीं, संस्था द्वारा 26 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा हैं। जिसमें जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहकर इन महिलाओं से राखी बंधवाएंगे।
समाज की मुख्यधारा में जोडऩे का प्रयास- संस्था निदेशक
मानसिक रोगी महिलाओं को समुदाय में ही आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होम अगेन संचालित किया जा रहा है। महिलाएं जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और मेंटल हॉस्पिटल में रहने के बाद जब ठीक हुई तो भी उनके परिवार या समाज रखने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी महिलाओं को प्रोजेक्ट ‘होम अगेन’ के माध्यम से इंदौर में पुनर्वास करने का प्रयास किया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि शहर के लिंबोदी क्षेत्र में 4 घरों में 22 महिलाएं निवासरत हैं, उन्हें घर जैसा माहौल प्रदान कर और समाज की मुख्यधारा में जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है- अजय धवले, संस्था निदेशक
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

