Indore News : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक का साथ देती थी पीड़िता की पड़ोसन

Indore News : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक का साथ देती थी पीड़िता की पड़ोसन

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि इस बार वारदात को अंजाम देने का तरीका खौफनाक है क्योंकि आरोपी की हरकतों में साथ देने वाली एक महिला है, जो नाबालिग की पड़ोसी है।

Indore : नकली रेमडेसिविर के जाली स्टीकर बनाने वाले 3 आरोपी धराए, सूरत से किया गिरफ्तार

मासूम बच्ची जिस पड़ोसन आंटी को अपना मानकर उसकी हर बात मानती थी, उसी ने नाबालिग के साथ इस जुर्म को अंजाम दिया। मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहां बीते एक साल से एक बदमाश नाबालिग के साथ रेप करता रहा। इसमें दुखद बात ये है कि उसका साथ देती थी एक महिला, जो आरोपी युवक की रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि एक साल में जब जब भी आरोपी युवक चाहता, वो महिला रिश्तेदार के जरिये नाबालिग को बुलाता और फिर उसके साथ दुष्कर्म करता। इसके बाद महिला उस नाबालिग को घिनौने कृत्य के बाद कुछ रुपये दे देती थी। हाल ही में जब मासूम के हाथों में उसकी माँ ने रुपये देखे और पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आई। इसके बाद माँ अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि जब नाबालिग के हाथ में रुपए देख उसकी मां ने पूछा कि ये रुपये कहां से आए, तब उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद खजराना पुलिस ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बदमाश और पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बदमाश एक साल से उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसमें एक महिला भी आरोपी की मदद करती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी व महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले खजराना थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया था जिसमें पीड़िता के साथ उसका पिता और पड़ोसी किराएदार दोनों दुष्कर्म करते थे और वो गर्भवती हो गई थी। इस तरह के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद भी शहर में इस तरह के मामले थम नहीं रहे, ये चिंता का विषय है।

[dgv_vimeo_video id=”644806294″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews